29.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिला के मंडल एवं बूथों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने समर्पण

बिलासपुर। पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिलासपुर जिला के मंडल एवं बूथों में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई।
पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर व्यापार स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में पं.दीनदयाल जी की प्रतिमा एवं पं.दीनदयाल चौक श्रीकांत वर्मा मार्ग में स्थित प्रतिमा पर पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उद्बोधन हुआ। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे। पं.उपाध्याय जी राजनीति के साथ-साथ साहित्य में भी रूचि रही, वे हर परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते थे। उन्होंने अनेक कठिनाईयों का सामना करते हुए पढाई पर पूरा ध्यान दिया। जब डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की तो पं.दीनदयाल उपाध्याय को प्रथम महासचिव नियुक्त किया गया। 1953 में डॉ.मुखर्जी के असमय निधन से पूरे संगठन की जिम्मेदारी पं.दीनदयाल जी के युवा कंधों पर आ गई, वे लगभग 15 वर्षो तक महासचिव के पद पर रहते हुए सेवा की 14 वें वार्षिक अधिवेशन में उन्हें जनसंघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया। पं.दीनदयाल उपध्याय अंत्योदय की सिद्धांत समाज के सामने प्रस्तुत किया, जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अक्षर सः अमल में ला रहे है।
बिलासपुर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा, वे एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा के जनक थे। आज वट वृक्ष के रूप में स्थापित भारतीय जनता पार्टी उन्ही के आदर्शो विचारों एवं उनके बताये मार्गो पर चल रही है। उन्होंने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय जी राजनैतिक व सामाजिक व्यक्ति होने के साथ साथ गंभीर विचारक भी थे। हमें उनके आदर्शो विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने उनके विचार व दर्शन को एकात्म मानववाद का नाम दिया गया और कहा कि पं. दीनदयाल जी का विचार ही था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवास योजना, आयुष्मान योजना, जल जीवन योजना के माध्यम से धरातल पर उतारा। पं.दीनदयाल जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के लिए सेवा कार्य करना ही हमारा उद्देश्य है। सम्पूर्ण सृष्टि का मानसिक, शारीरिक, बौद्धिक समग्र विकास का चिंतन पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने किया और उनके विचारों को जमीनी स्तर पर उतारने का कार्य हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने किया। कार्यक्रम में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, अमरजीत दुआ, निखिल केशरवानी, निम्मा जीवनानी, चंद्रप्रकाश मिश्रा, विनोद सोनी, राकेश चंद्राकर, दिनेश देवांगन, उमेश यादव, स्नेहलता शर्मा, सतीश गुप्ता, प्रकाश यादव, सुशील श्रीवास्तव, नारायण गोस्वामी, सुनीता मानिकपुरी, ऋषभ चतुर्वेदी, अमित तिवारी, के.के. शर्मा, प्रणव शर्मा, ललित माखीजा, रोशन सिंह, मीना गोस्वामी, धनंजय गोस्वामी, राजेश रजक, चंदना गोस्वामी, कमल कौशिक, शंकर अहिरवार, विकास एंथोनी, मुकेश भारत, जितेन्द्र अंचल, रमेश श्रीवास्तव, आनंद दुबे, रितेश अग्रवाल, शरद यादव, हरीश साहू, सुनील प्रजापति, सिम्मा टंडन, सिकंदर खान, हफीज भाई, संध्या चौधरी, अभिषेक राज, अनिल सिंह चौहान, अनिल सूर्या, कमला शुक्ला, उषा भास्कर, संजू गुप्ता, अनिता डे सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles