एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में आज दोपहर 12:00बजे महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मंगला बिलासपुर में उग्र आंदोलन किया जाएगा जहां कल छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के निरीक्षण समिति के अधिकारियों का घेराव किया जायेगा,जो निम्न बिंदुओं पर आधारित महर्षि यूनिवर्सिटी के फर्जीवाड़ा का ऊजागर किया जायेगा –
(1)महर्षि यूनिवर्सिटी के कुलपति टी पी एस कांद्रा की नियुक्ति जिन कूटरचित दस्तावेजों के साथ हुआ है इसके साक्ष्य।
(2)महर्षि यूनिवर्सिटी किस तरीके से खुलेआम नकल कराया जाता है वीडियो के साथ साक्ष्य उपलब्ध कराया जाएगा।
(3)महर्षि यूनिवर्सिटी केवल 10 शिक्षकों द्वारा पाठ्यक्रमों का संचालन कर लगभग 1000 विद्यार्थियों के भविष्य को बर्बाद कर रही है।
(4)एक ही भूमि-भवन,कर्मचारियों के दस्तावेजों के साथ दो संस्थाओं (a) महर्षी यूनिवर्सिटी (b) महर्षि शिक्षा संस्थान का संचालन फर्जी तरीके से किया जा रहा है।
(5) प्रदेश भर में अवैध रूप से नियमविरुद्ध चलाए जा रहे सेंटरों का उजागर।
(6) विगत कई वर्षों से छात्रविति के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाडा कर शासन को चुना लगाने सम्बन्धी दस्तावेज का खुलासा.
(7) 25 फर्जी अतिथि प्राध्यापक की सूचि शासन को मान्यता बचाने के लिए कुलसाचिव द्वारा दी गईं हैं जो कभी भी यहां पर अध्यापक नहीं रहे फर्जी तरीके से इन लोगों का नाम यहां मान्यता बचाने के लिए चलाए जा रहा हैं इसकी सूची उपलब्ध कराई जाएगी.
दस्तावेज सहित सारे आरोप प्रमाणित किए जाए गा।
आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है🙏🏼
आंदोलन कार्यक्रम
दिनांक – 22/02/2024
दिन – गुरुवार
समय – दोपहर 12:00 बजे
स्थान – महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी मंगला बिलासपुर





