24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 27 फरवरी को कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती

ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा 27 फरवरी को कांग्रेस भवन में पूर्व मुख्यमंत्री स्व श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती एवं क्रांतिकारी चन्द्र शेखर आज़ाद की पुण्यतिथि मनाई गई,

और उनके छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
सम्बोधित करते हुए
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद क्रांतिकारी थे ,जो महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित थे ,किन्तु 1922 के बाद वे क्रांतिकारी बन गये ,उन्होंने रामप्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह के साथ मिलकर काकोरी कांड,सॉन्डर्स हत्या ,असमेबली में बम फेंकने जैसे बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया, जिससे घबराए और बौखलाहट में अंग्रेजी हुकमत ने उन्हें पकड़ने के लिए 700 लोगो को उनके पीछे लगा दी थी ,27 फरवरी 1931 को सुबह अल्फ्रेड बाग इलाहाबाद में सैनिकों से घिर जाने के कारण आत्म समर्पण न कर उन्होंने अपनी पिस्तौल से गोली मार दी और देश के लिए शहीद हो गए , पांडेय ने कहा कि पण्डित श्यामा चरण शुक्ल का मानना था कि जब किसान समृद्ध होंगे तो देश आर्थिक रूप से मजबूत होंगे, इसलिए उन्होंने किसान की आय बढ़ाने के लिए नहर ,बांध का निर्माण कराया, कांग्रेस की पूर्व भूपेश सरकार ने श्यामाचरण शुक्ल जी के विकास को आगे बढ़ाया और एक खुशहाल छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को मूर्त रूप दिया ,जिसके कारण कॅरोना जैसी महामारी में भी छत्तीसगढ़ की जनता आर्थिक रूप मज़बूतथी ।
संयोजक ज़फ़र अली ,हरीश तिवारी ने कहा कि स्व शुक्ल जी अविभाजित मध्यप्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, लोकसभा सांसद भी रहे , पण्डित शुक्ल जी किसानों के हितैषी थे ,उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए नहर और बांधो के जाल बिछाया जिसका सुखद परिणाम अब दिख रहा है ,आज किसान खुशहाल और समृद्ध है ,उसका श्रेय श्यामचरण शुक्ल जी को जाता है। उनकी जयंती को छत्तीसगढ़ में किसान दिवस के रुप में मनाया जाता है
उन्होंने कहा आज देश का किसान अपनी मेहनत का मूल्य पाने के लिए जूझ रहा है ,जो लोग 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने की बात करते थे आज किसानों की मार्ग पर कील गाड़ रहे है ,जो अत्यंत ही अन्याय पूर्वक है।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,ज़फ़र अली, हरीश तिवारी,माधव ओत्तालवार, त्रिभुवन कश्यप,विनोद शर्मा, विनोद साहू, राजेश शर्मा, सत्येंद्र तिवारी,वीरेंद्र सारथी,चंद्रहास केशरवानी, अंजलि यादव, किरण धुरी,दिनेश सूर्यवंशी। गणेश रजक,राज कुमार यादव,गौरव एरी,राकेश साहू, राहुल सिंह,अमित विश्वकर्मा,जिग्नेश जैन आदि उपस्थित थे।

ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles