*बिलासपुर जीआरपी एंटी क्राइम टीम की बड़ी कार्यवाही
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेश पालन में* श्रीमान एस आर पी रेल रायपुर महोदय के निर्देश से मुखबिर कि सूचना प्राप्त होने पर श्रीमान उप.पु.अधि. महोदय के मार्गदर्शन पर जी आर पी एंटी क्राइम टीम जीआरपी बिलासपुर द्वारा दिनांक 16/02/2024को रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फ़ार्म नंबर 5-6 बिलासपुर छोर में बैठा एक व्यक्ति नाम जा निसार अक्तर पिता अहमद अक्तर उम्र 30 वर्ष पता मगर पारा बिलासपुर (छ.ग.)के पास 1 ट्रॉली बैग और 1 पिट्ठू बैग जिसके अंदर आई पुल नशीली इंजेक्शन 800नग सुप्रीन NRX 3नग अवैध रूप से रायपुर से बिलासपुर परिवहन कर रहा था जिसकी क़ीमत लगभग 18531/-रू आकी गई हैं जी.आर.पी.थाना बिलासपुर के अप.क्र.17/24धारा 21 क 27 क NDPS ACT के तहत कार्यवाही कर मान.न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में विशेष रूप से योगदानथाना प्रभारी रायपुर स्टाफ़ जी.आर.पी. एंटी क्राइम टीम के आरक्षक ,संतोष राठौर ,सौरभ नागवंशी मन्नु प्रजापति का विशेष योगदान रहा।





