ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में मनाई गई,

ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि कांग्रेस भवन में मनाई गई,

और उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई ।
शहर विजय पांडेय ने कहा स्व अर्जुन सिंह जी भारतीय राजनीति के धूमकेतु थे , अर्जुन सिंह जी कर्मठ ,मिलनसार और मृदुभाषी थे ,उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई बड़ी कुशलता से सम्पादित किये,चाहे मुख्यमंत्री के रूप में हो या राज्यपाल के रूप में उन्होंने ” राजीव-लोंगोवाल समझौता ” कराके पंजाब को आतंकवाद से मुक्त करने में बड़ी भूमिका निभाई। बिलासपुर से अर्जुन सिंह जी को बड़ा लगाव था ,उन्होंने गुरुघासीदास विश्वविद्यालय की स्थापना फिर अपग्रेड कर केन्द्रीय विश्वविद्यालय बनाना, एसईसीएल मुख्यालय की स्थापना उनकी बड़ी देंन है ।
संयोजक ज़फ़र अली,हरीश तिवारी ने कहा कि अर्जुन सिंह का जन्म चुरहट राज परिवार में हुआ ,उनकी राजनीति जीवन 1957 से शुरू हुई जो अनवरत 2010 तक चलता रहा ,वे विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री,केबिनेट मंत्री, राज्यपाल ,नेता प्रतिपक्ष जैसे पदों रहे ,पर एक समय ऐसा भी आया कि उन्हें कांग्रेस से पृथक होना पड़ा ,अर्जुन सिंह को राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता था ,80 वर्ष की आयु 4 मार्च 2011 को दिल्ली में उनका निधन हो गया और इस तरह राजनीति का चमकता सितारा हमेशा हमेशा के लिए चिरनिद्रा में सो गया।
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी, माधव ओत्तालवार, विनोद शर्मा,त्रिभुवनकश्यप, विनोद साहू,राजेश शर्मा, सुभाष ठाकुर,जगदीश कौशिक,दीपक रायचेलवार,मनोज शर्मा,राजेश ताम्रकार,मनोज सिंह,गौरव एरी, रेखेन्द्र तिवारी,विक्की साहू,गजानन्द,राज कुमार यादव,हेरि डेनिएल आदि उपस्थित थे।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles