34 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

बड़ी खबरजनसुनवाई स्थगित:- *कांग्रेस नेता *बिहारी सिंह टोडर ने कहा तखतपुर विधानसभा के*

बड़ी खबरजनसुनवाई स्थगित:- *कांग्रेस नेता *बिहारी सिंह टोडर ने कहा तखतपुर विधानसभा के ग्राम घानापार घुटकू में पारस पावर बेनिफिशियल कोलवासारी की यूनिट विस्तार हेतु पर्यावरण विभाग द्वारा जनसुनवाई का आयोजन दिनांक 9 मार्च 2024 को ग्राम पंचायत घुटकू में किया जाना था किंतु जन सुनवाई के पहले ही छेत्र की जनता ने कलेक्टर महोदय बिलासपुर पर्यावरण विभाग बिलासपुर को जनसुनवाई निरस्त करने की मांग बड़ी संख्या में की एवम प्लांट यूनिट विस्तार करने की सहमति देने पर आंदोलन की चेतावनी दी, एवम कलेक्टर कार्यालय का घेराव होता रहा,जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिला सचिव बिहारी सिंह टोडर ने कहा कि पारस पावर बेनिफिशियल कोलवासरी के विस्तार के लिए 9 मार्च को होने वाले जनसुनवाई का हम खुला विरोध करते है, कोलवासरी उत्पादन छमता डबल होने से समस्या भी डबल हो जायेगी,आज जितनी भी समस्या है वह डबल हो जायेगी, क्षेत्र में किसानों की भूमि की फसल बर्बाद हो रही है प्लांट के आसपास के सैकड़ों एकड़ जमीन, फसल जो आज किसानों की बर्बाद हो रही है वह बढ़कर डबल हो जाएगी और जितनी बीमारियां आसपास के लोगों के हो रही है वह बढ़कर और ज्यादा मात्रा में फैल जाएगी डस्ट से खासी, दमा,सास की बीमारी सहित बड़ी बड़ी बीमारियों की मात्रा डबल हो जाएगी, बड़े-बड़े मशीन हाईवे की आवागमन से दुर्घटना की संख्या भी बढ़ जाएगी, वायु प्रदूषण, पानी प्रदूषण की समस्या बड़ जायेगी,इस प्रकार से क्षेत्र में गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाएंगे जिसके कारण हम लोग इस पारस पावर बेनिफिशियल प्लांट की उत्पादन छमता की वृद्धि होने का विरोध कर रहे हैं वर्तमान में क्षेत्र की जनता की विरोध को देखते हुए जनसुनवाई तखतपुर विधानसभा के ग्राम पंचायत घुटकू में 9 मार्च को होने वाली थी उसे स्थगित कर दिया गया है किंतु यदि भविष्य में फिर जनसुनवाई किया जाएगा तो क्षेत्र की जनता और हम हमेशा जनहित में उनका विरोध करने के लिए तैयार रहेंगे और उसके बाद भी काम नही बनी तो हम माननीय न्यायलय हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने को बाध्य रहेंगे,* विरोध करने वालो में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के जिला सचिव बिहारी सिंह टोडर, सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप अग्रवाल, पूर्व जनपद सदस्य सूरज सोचें, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी सहित सकड़ो महिला पुरुष है जो जनसुनवाई और कोलवासरी की उत्पादन वृद्धि का विरोध कर रहे है,

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles