Homeहमर बिलासपुरआजाद हिंद एक्सप्रेस में बर्थ में बैठने के नाम पर दो युवाओं...

आजाद हिंद एक्सप्रेस में बर्थ में बैठने के नाम पर दो युवाओं ने सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री से लूट, मारपीट करने के साथ उनका अपहरण करने का भी प्रयास किया

बुजुर्ग यात्री की शिकायत पर रायपुर पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही के लिए डायरी बिलासपुर जीआरपी को भेजा है।

बाकुरा पश्चिम बंगाल निवासी 67 वर्षीय रविन्द्र नाथ बेनर्जी 12 मार्च को हावड़ा पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस के एसी कोच बी 4 के बर्थ नम्बर 28 में हावड़ा से नागपुर के लिए सफर कर रहे थे। आजाद हिंद एक्सप्रेस बिलासपुर रेलवे स्टेशन में निर्धारित समय के बजाय घण्टो विलम्ब से पहुंची। ट्रेन के पहुंचने के बाद दो युवक कोच में पहुंचे, जिनके साथ कुछ बच्चे भी थे। बच्चे समर कैंप के लिए आजाद हिंद में बिलासपुर से बाहर जा रहे थे। कोच में सवार होने के बाद दोनों युवकों ने बुजुर्ग यात्री रविन्द्र नाथ बेनर्जी को बैग और अन्य सामान हटाने के लिए कहा, ताकि बच्चों को बैठने के लिए जगह मिल सके। दोनों युवकों के आग्रह करने के बावजूद यात्रियों और रविन्द्र नाथ बेनर्जी ने बर्थ में उन्हें जगह नहीं दी। इसी बात को लेकर दोनों युवकों ने रविन्द्र नाथ बेनर्जी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करना शुरु कर दिया। इस दौरान दोनों ने उनका पर्स भी लूटने का प्रयास किया। इस दौरान जब रविन्द्र नाथ ने शोर मचाना शुरु किया तो बचने के लिए दोनों ने उनका अपहरण करने की भी कोशिश की। शोरगुल और अन्य यात्रियों के बीच बचाव पर दोनों ने किसी नुकिली वस्तु से रविन्द्र नाथ पर हमला किया और फरार हो गए।

इस दौरान सिग्नल होते ही ट्रेन रवाना होने लगी, जिसपर रविन्द्र नाथ ने इसकी शिकायत बिलासपुर जीआरपी के बजाय रायपुर स्टेशन पहुंचकर जीआरपी में दर्ज कराई। जीआरपी बिलासपुर प्रभारी श्री मिश्रा ने बताया कि प्रार्थी रविन्द्र नाथ रायपुर स्टेशन में उतरने के बाद नागपुर के लिए रवाना हो गए। प्रार्थी तो अब तक नहीं मिला, लेकिन मारपीट, लूटपाट और अपहरण करने का प्रयास करने वाले आरोपियों के नाम की जानकारी मिली, जिसमें एक जूनीलाइन निवासी आलोक अग्रवाल और दूसरा लिंक रोड निवासी कुंतल खंडेलवाल है। आरोपियों की खोजबीन करने के लिए उनके घर भी गए, लेकिन दोनों नहीं मिले हैं। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूटपाट, अपहरण सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments