Homeहमर बिलासपुरआत्मानंद एक दिखावा है हकीकत में बच्चों के सर पर सरकारी भ्रष्टाचार...

आत्मानंद एक दिखावा है हकीकत में बच्चों के सर पर सरकारी भ्रष्टाचार की मौत मंडराती रहती है : आजाद मंच

पूर्व माध्यमिक शाला तिफरा में गिरी छत आजाद मंच के मीडिया प्रभारी सुब्रत जाना साथियों के साथ पहुंच लिया जायजा I
एक हफ्ते में 2 कमरों की छत गिरना, कोठार जैसे टूटे टूटे कमरे में मध्यान भोजन बनना बच्चों की जान के साथ खिलवाड़: सुब्रत जाना

बिलासपुर( 24.7.23) आज सुबह शासकीय पूर्व माध्यमिक शालातिफरा विकास खंड बिल्हा जिला बिलासपुर में चलते स्कूल के समय छत के गिरने पर तत्काल मौके पर पहुंचे आजाद मंच के पदाधिकारियों ने सवाल खड़े किए आजाद मंच ने कहा सरकार की आत्मानंद स्कूल की नीतिदिखावा है हकीकत स्थिति में सरकारी भ्रष्टाचार बच्चों के सर पर मौत बन कर मंडरा रही है I
आज सुबह चलते स्कूल में हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही आजाद मंच के मीडिया प्रभारी सुब्रत जाना अपने साथियों के साथ स्कूल पहुंचे और मौके का जायजा लिया जिसके बाद उन्हें ज्ञात हुआ कि 1 हफ्ते पूर्व भी बगल के ही कमरे की छत इसी प्रकार गिर चुकी है साथ ही जिस कमरे में मध्यान्ह भोजन बन रहा है वह किसी टूटे-फूटे कोठार की भांति है इससे साफ स्पष्ट होता है कि बच्चों के साथ किस तरीके से खिलवाड़ किया जा रहा हैI जिस पर आजाद मंच प्रमुख ने जल्द ही जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा ऐसे भवनों को चिन्हित कर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कहीI

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments