Homeहमर बिलासपुरलाभार्थी संपर्क अभियान के तहत विधायक अमर अग्रवाल ने घर-घर जाकर किया...

लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत विधायक अमर अग्रवाल ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, शासन की योजनाओं की दी जानकारी

भारतीय जनता पार्टी के लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत विधायक अमर अग्रवाल ने तालापारा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 93,94 और 97 में रहने वाले हितग्राहियों के घर-घर पहुंचकर उनसे संपर्क किया और राज्य एवं केंद्र शासन की विभिन्न लोक हितकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी मतलब हितग्राहियों को सीधा लाभ। उन्होंने मोहल्ले वासियों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्री अग्रवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वल गैस, राशन, महतारी वंदन योजना, बालिका सुकन्या पेंशन योजना, शिक्षा एवं रोजगार उन्मूलन योजना, किसान सम्मन निधि जैसी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। इसी क्रम में तोरवा विवेकानंद नगर, विद्या विनोबा नगर और अन्य क्षेत्रों में भी भाजपा नेताओं ने वार्ड के निवासियों से संपर्क किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments