Homeहमर बिलासपुरहोली पर्व पर बिलासा कला मंच का आयोजन

होली पर्व पर बिलासा कला मंच का आयोजन

मूर्खाधिराज अभिषेक और हास्य समारोह 23 मार्च को

होली पर्व में हर साल होलिका दहन की पूर्व संध्या पर हास्य परिहास से भरपूर बिलासा कला मंच द्वारा आयोजित 31 वां मूर्खाधिराज, अभिषेक, फाग गायन और हास्य-व्यंग्य समारोह शनिवार 23 मार्च को संध्या 6 बजे से राघवेंद्र राव सभा भवन बिलासपुर में आयोजित होगा।

बिलासा कला मंच के अध्यक्ष महेश श्रीवास ने बताया कि होलिका दहन की पूर्व संध्या पर आयोजित मूर्खाधिराज अभिषेक, फाग गायन वा हास्य व्यंग समारोह लगातार 30 वर्ष से आयोजित किया जा रहा है। बिलासा कला मंच द्वारा बिलासपुर की संस्कृति और संस्कार, भाईचारा कायम रहे इसी उद्देश्य से पारिवारिक वातावरण में यह कार्यक्रम किया जाता है। कार्यक्रम में नगर के किसी एक गणमान्य व्यक्ति को मूर्खाधिराज के खिताब से नवाजा जाता है और फिर उनके व्यक्तिव कृतित्व पर हास्य परिहास में पढ़ा जाता है और उन्हें होली परिधान पहना कर उस वर्ष का मूर्खाधिराज घोषित की जाती है। श्री महेश ने बताया कि इस बार मूर्खाधिराज अभिषेक के बाद मंच के कलाकारों द्वारा होली फाग गायन प्रस्तुति होगी तत्पश्चात छत्तीसगढ़ी फिल्म के प्रसिद्ध कलाकार कचरा बोदरा फेम उर्वशी साहू और साथी कलाकारों द्वारा हास्य परिहास से लबालब कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments