31.4 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

स्वास्तिक अस्पताल के प्रबंधक पर लगा गंभीर आरोप….मृतक के परिजनों ने मारपीट और दुर्व्यवहार का लगाया आरोप…बना रहा गहमा गहमी का माहौल

बिलासपुर। तोरवा के स्वास्तिक अस्पताल में मस्तुरी अंतर्गत ग्राम बकरकुदा के रहने वाला एक युवक सड़क हादसे में घायल हो गया…हादसे के बाद परिजनों ने इलाज के लिए तोरवा के स्वास्तिक अस्पताल में भर्ती कराया….जहा पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी…..

दरसल मरीज के परिजनो द्वारा स्वास्तिक अस्पताल प्रबंधक पर दुर्व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया जा रहा है…बता दे तोरवा पावर हाउस के पास स्थित स्वास्तिक अस्पताल में दुर्घटना के बाद पहुंचे एक मरीज के इलाज में लेटलतीफी को लेकर जब परिजनों ने नाराजगी जताई तो डॉक्टर और उनके स्टाफ ने मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार किया…

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मारपीट भी की… इसके बाद अस्पताल में जमकर हो हंगामा हुआ….जिसकी सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस के जवान भी वहां पहुंचे और उन्होंने बीच बचाव कर माहौल शांत कराया…

लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ…बल्कि देखते ही देखते लोगो की भीड़ लग गई और माहौल गरमा गया…यही नहीं मस्तूरी के लोग और आसपास के लोग भी पहुंच गए…जिन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाया….इधर पुलिस ने किसी तरह मामल शांत कराने की कोशिश की…लेकिन मामला इतना ज्यादा गर्म था की ठंडा होने का नाम नहीं ले रहा था.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles