अधिवक्ता संघ में प्रमाण पत्र का वितरण: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के मतदान और परिणाम के बाद शुक्रवार को कार्यकारिणी का गठन और प्रमाण पत्र वितरण।

महिला उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योति गुप्ता ने भारी मतों से विजयी होकर रिकॉर्ड बनाया है उन्होंने 654 वोट प्राप्त किया।

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के मतदान और परिणाम के बाद शुक्रवार को कार्यकारिणी का गठन करते हुए सभी सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। जिला न्यायालय के बार कक्ष में आयोजित समारोह में विजयी सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सदस्यता दिलाई गई, जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में महिला उपाध्यक्ष पद के लिए ज्योति गुप्ता ने भारी मतों से विजयी होकर रिकॉर्ड बनाया है उन्होंने 654 वोट प्राप्त किया, इस दौरान इन्हें सम्मनित किया गया।

वही अधिवक्ता संघ के निर्वाचित अध्यक्ष दाउ चंद्रवंशी ने कहा की वाहन पार्किंग को व्यवस्थित कराना, जूनियर अधिवक्ताओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था के साथ महिलाओं के लिए कॉमन रूम बनाना मेरी प्राथमिकता होगी, सभी सदस्यों के साथ मिलकर इस काम को किया जाएगा। साथ ही उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए संघ के पदाधिकारी का आभार भी जताया। वहीं पूर्व अध्यक्ष ने बताया की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles