27.7 C
Bilāspur
Sunday, June 22, 2025
spot_img

लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद: सात चरणों में संपन्न होगा इस बार का मतदाता त्यौहार।

लोकसभा के 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी।

4 जून को नतीजे घोषित होंगे।

इस चुनाव में 97 करोड़ मतदाता भाग लेंगे।

47.01 करोड़ महिला, 49 करोड़ पुरुष मतदाता शामिल।

लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सात चरणों में चुनाव संपन्न कराए जाने की जानकारी दी।लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व आम चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। लोकसभा के 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, तो वहीं 4 जून को नतीजे घोषित होंगे।

शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि इस चुनाव में 97 करोड़ मतदाता भाग लेंगे, जिसमें 47.01 करोड़ महिला और 49 करोड़ पुरुष मतदाता शामिल है। इस बार 48 हजार ट्रांसजेंडर और 88.5 लाख दिव्यांग भी मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए चुनाव आयोग ने तमाम प्रयास किया है। यही वजह है कि 1.82 करोड़ मतदाता पहली बार मतदान करेंगे, तो वही युवा मतदाताओं की संख्या भी 21.5 करोड़ के करीब है। इस चुनाव में 42 लाख ऐसे मतदाता भी मतदान करेंगे जिनकी उम्र 85 वर्ष अधिक है, तो वही 100 वर्ष से अधिक उम्र के 2.18 मतदाता भी मतदान का प्रयोग करेंगे । 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराएंगे, इसके लिए देश भर में 10.5 लाख मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसी दौरान 26 विधानसभा सीटो के लिए उपचुनाव भी संपन्न होंगे।

सात चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण में 21 मार्च को अधिसूचना जारी होगी तो वही 19 अप्रैल को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। छत्तीसगढ़ को भी पहले चरण के मतदान में शामिल किया गया है। दूसरे चरण के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा। तो वही 7 मई को 12 राज्यों में तीसरे चरण की मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। चौथे चरण के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन और 13 मई को मतदान की प्रक्रिया होगी। पांचवें चरण के लिए 26 अप्रैल को नोटिफिकेशन और 20 मई को मतदान होगा। छठवें चरण के लिए 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन और 25 मई को मतदान की प्रक्रिया होगी। तो वहीं अंतिम चरण के लिए 7 मई को नोटिफिकेशन और 1 जून को मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 4 जून को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बार मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच है। पिछले बार 302 सीटों के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा इस बार 370 और एनडीए के लिए 400 सीट का लक्ष्य बनाकर चल रही है, तो वहीं कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष अब तक प्रत्याशियों के नाम भी घोषित नहीं कर पाई हैं। जाहिर है चुनाव के तारीखो की घोषणा के साथ ही अब चुनावी सरगर्मी भी तेज हो जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles