परीक्षा अव्यवस्था: तिलक नगर के देवकीनंदन स्कूल में शिक्षकों का समय को लेकर लचर व्यवस्था बनी हुई है।

परीक्षार्थी धूप में खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे।

शनिवार को होम एग्जाम भारी व्यवस्थाओं के बीच शुरू हुई। परीक्षार्थी करीब घंटे भर स्कूल के बाहर गेट खुलने का इंतजार करते रहे। तिलक नगर के देवकीनंदन में परीक्षार्थी धूप में खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार करते रहे। नवमी और ग्यारहवीं की परीक्षा शुरू हो गई है जिनका 1:00 बजे से परीक्षा शुरू होना था। सभी छात्र समय पर पहुंच गए लेकिन शिक्षक के नहीं आने से स्कूल के गेट का दरवाजा बंद रहा, इसे लेकर छात्रों में नाराजगी दिखाई दी।

वार्षिक परीक्षा में स्कूल प्रशासन की लापरवाही बता रही है, कि साल भर की व्यवस्था और पढ़ाई कैसी रही होगी। वही स्कूल की प्रधानपाठिका भी स्कूल नहीं पहुंची, जब शिक्षिका से पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि उन्होंने कोई छुट्टी नहीं ली है और ना ही कोई आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि आज प्रधानपाठिका छुट्टी में है। जब स्कूल के मुखिया ही स्कूल नहीं पहुंचेगी तो बाकी व्यवस्था तो भगवान भरोसे ही होगी । स्कूलों की व्यवस्था सुधारने, शिक्षा का स्तर बढ़ाने शासन जितना भी प्रयास कर ले, स्कूल स्टाफ उसे पलिता लगा रहे है। लोकसभा चुनाव को लेकर इस बार बोर्ड परीक्षा के साथ ही होम एग्जाम भी मार्च में समाप्त करने परीक्षाएं एक साथ शुरू कर दी गई है। एक बजे तक एक भी शिक्षक स्कूल नहीं पहुचा, ऐसे में परीक्षा कितना सार्थक और व्यवस्थित होगा, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, शिक्षा विभाग के अफसरो के मॉनिटरिंग के अभाव का स्कूल प्रशासन द्वारा जमकर लाभ उठाया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles