Homeहमर बिलासपुरपति पत्नी के झगड़े और मारपीट के दौरान बीच बचाव करने वाले...

पति पत्नी के झगड़े और मारपीट के दौरान बीच बचाव करने वाले बर्तन व्यापारी कृष्णा को दो लोगों ने अधमरा होने तक पीटा।

कृष्णा सोनी का शादीशुदा होने के बावजूद छोटी कोनी निवासी एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है।

थाना कोनी अंतर्गत पति पत्नी के झगड़े और मारपीट के दौरान बीच बचाव करने के मामले में बर्तन व्यापारी को दो लोगों ने अधमरा होने तक पीटा। जब बर्तन व्यापारी लहू लुहान होकर जमीन पर औंधे मुँह गिर पड़ा तो दोनों मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि इसी बीच एक महिला ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद घायल को गंभीर अवस्था मे उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक लाल खदान निवासी बर्तन व्यापारी कृष्णा सोनी का शादीशुदा होने के बावजूद छोटी कोनी निवासी एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। सूत्र बताते है कि कृष्णा की पहली पत्नी होने के बावजूद वे छोटी कोनी निवासी महिला के साथ प्रेम विवाह भी कर चुके है। इसी तरह शनिवार की दोपहर कृष्णा की तथाकथित पत्नी का उसके पति के साथ किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। जिसके बीच बचाव में जाने से अमन लहरे और सूरज वैष्णव नामक व्यक्ति ने कृष्णा की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट में लहूलुहान होकर जब कृष्णा जमीन पर गिर पड़े तो दोनों व्यक्ति भाग गए। जिसके बाद घायल कृष्णा को उसकी तथाकथित पत्नी ने डायल 112 के जरिये उपचार के लिए सिम्स लाया। फिलहाल कृष्णा की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है।कोनी पुलिस सूचना पाकर एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments