एसपी रजनेश सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऑपरेशन प्रहार के तहत बिलासपुर जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऑपरेशन प्रहार के तहत बिलासपुर जिले में सघन जांच अभियान चलाया गया। एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर जिले में बाहर से आकर डेरा लगाने वाले, होटल लाॅज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड मे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने निर्देशित किया गया हैं।

जिसके परिपालन में शहर के प्रशिक्षु आई.पी.एस, राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियो, एसीसीयू प्रभारी द्वारा मुख्य रेल्वे स्टेशन बिलासपुर, रेलवे स्टेशन उस्लापुर, रेल्वे स्टेशन जयराम नगर, रेल्वे स्टेशन गतौरा, रेल्वे स्टेशन बिल्हा, रेल्वे स्टेशन कोटा के साथ अन्य सभी थाना क्षेत्र के बस स्टैण्ड में बाहर से आकर डेरा लगाने वाले, बिना मुसाफिरी दर्ज कराए तथा संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान जिले में कभी भी किसी बड़े वारदात को अंजाम देकर भागने वाले मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश के व्यक्ति तथा मध्य प्रदेश के पारधी, कंजर समुदाय के लोग भी भ्रमण करते पाए गए। अलग अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्जनों संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की गई।

साथ ही बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध भी अभियान चलाते हुए नशेड़ियों और नशे का कारोबार करने वालो पर कार्यवाही करते हुए देर रात तक खुलने वाले बार और रेस्टोरेंट पर भी नजरें रखी जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles