Homeहमर बिलासपुरकोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुराने बस स्टैंड चौक के...

कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुराने बस स्टैंड चौक के पास से कबाड़ से भरे हुए ट्रक को जप्त किया।

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुराने बस स्टैंड चौक के पास से कबाड़ से भरे हुए ट्रक को जप्त किया है। थाना सिटी कोतवाली के एएसआई गजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शनिवार की रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पुराने बस स्टैंड अनिल कबाड़ी के पास कबाड़ से भरी एक टाटा ट्रक क्रमांक CG 04 JD 3697 खड़ी हुई है।

सिटी कोतवाली टीम ने तत्काल मौके से पुराने बस स्टैंड पहुंची जहां पुलिस को देखकर ट्रक चालक फरार हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक में 6 टन लोहे के रॉड और स्क्रैब भरे हुए थे।जिसकी अनुमानित कीमत 1लाख 80 हजार रुपए है। वही ट्रक की कीमत 3 लाख रुपये आंकी गई है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पूरे कबाड़ को 102 के तहत कार्यवाही करते हुए जप्त किया है। पुलिस को संभावना है कि जब्त कबाड़ का माल पुराने बस स्टैंड चौक के पास कबाड़ का कारोबार करने वाले अनिल कबाड़ी का है।फिलहाल पुलिस गाड़ी मालिक को खोज रही है इसके बाद ही ओर मामले का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments