Homeहमर बिलासपुरसड़क और नाली की समस्या से परेशान आसमा सिटी के शिक्षक कालोनी...

सड़क और नाली की समस्या से परेशान आसमा सिटी के शिक्षक कालोनी के निवासी

समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार से लेकर सम्बन्धित थाना सकरी में भी शिकायत दर्ज कराया है।

आसमा सिटी के अंदर शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले लोग लंबे समय से सड़क और नाली की समस्या से जूझ रहे है। दरअसल शिक्षक कॉलोनी में रहने वालों ने बताया कि सन 2018 में जमीन मालिक विवेक अग्रवाल से तकरीबन 9 अलग अलग लोगों के द्वारा जमीन खरीदी थी। विवेक ने जमीन बेचते हुए एग्रीमेंट करवाया था और उनसे कहा था कि 30 फ़ीट सड़क की सुविधा और नाली सहित तमाम मूलभूत सुविधाएं इन्हें उपलब्ध कराई जाएगी।

अब 6 साल बीतने को है लेकिन अब तक सड़क और नाली का कुछ पता नही है। उस पर जो उनके निस्तारी के लिए मुरुम की wbm टेम्पररी सड़क बनी है उसे आसमा सिटी के द्वारा खुद का बताया जा रहा है। वहीं अब तो इस सड़क को बन्द कर यहां रहने वालों के घरों के प्रवेश द्वार के सामने से ही बिल्डर के द्वारा बाउंड्रीवाल उठाने की बात कही जा रही है। इससे क्षेत्रवासी काफी हलाकान और परेशान है। इसलिए क्षेत्रवासियों ने इस समस्या के समाधान के लिए जिला कलेक्टर, एसपी, तहसीलदार से लेकर सम्बन्धित थाना सकरी में भी शिकायत दर्ज कराया है। क्षेत्रवासियों की माने तो अगर समस्या का समाधान नही हुआ तो ये लोग आगे चलकर कोर्ट के शरण मे भी जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments