Homeहमर बिलासपुरसिलगिट्टी में 3 साल के बच्ची के साथ रेप और हत्या की...

सिलगिट्टी में 3 साल के बच्ची के साथ रेप और हत्या की घटना पर गुस्साए लोगों ने नेहरू चौक पर धरना करके आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में एक नाबालिक किशोर द्वारा बच्ची को बाथरूम में ले जाकर उसके साथ रेप करने और फिर उसे काट काट कर उसकी जान ले लिए जाने के मामले ने सबको हैरान कर दिया है। इसे लेकर लोगों का आक्रोश भी दिख रहा है। बिलासपुर के सिरगिट्टी में एक नाबालिक द्वारा 3 साल की मासूम के साथ किए गए दुष्कर्म और वहशीपन के खिलाफ पूरा शहर स्तब्ध और हैरान है। इस हादसे में मासूम की जान चली गई. 3 साल की मासूम घर के बाहर खेल रही थी कि तभी पड़ोसी नाबालिक किशोर उसे अपने साथ बाथरुम में ले गया और उसके साथ दरिंदगी किया। बच्ची को ढूंढते हुए उसकी मां बाथरूम का दरवाजा खटखटाती रही तो मौका पाकर किशोर भाग निकला। तो वहीं बच्ची बुरी तरह लहूलुहान मिली। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था, तो वही उसके गर्दन पर कई जगह दांत से कटने के निशान थे। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल गए जिसे वहां मृत्यु घोषित कर दिया गया। इस घटना से पूरा शहर आक्रोशित है। इसी के विरोध में सोमवार को नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए नाबालिक दरिंदे को फांसी दिए जाने और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई। किसी तरह प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

निर्भया कांड के बाद से ही रेप जैसे जघन्य अपराध में अपराधी की उम्र को लेकर रियायत देने पर बड़े सवाल उठे हैं। इस मामले में भी आंदोलन कारियो ने अपराधी की उम्र नहीं, उसके अपराध पर ध्यान देते हुए उसे सख्त सजा देने की मांग की है। अधिकारियों ने भी उन्हें भरोसा दिलाया है की बच्ची के साथ न्याय होगा। इस पूरी घटना ने कई सवालों को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि रेप जैसा जघन्य अपराध करने वाला किशोर पोर्न देखने का एडिक्ट था और अपने मोबाइल पर हमेशा पॉर्न वीडियो देखा करता था। उसी पॉर्न वीडियो की लत ने उसका दिमाग इतना विकृत कर दिया था कि उसने 3 साल की मासूम के साथ ऐसी जघन्य हरकत की। यह घटना हमारे समाज की भी आंखें खोलता है। इंटरनेट और मोबाइल की सहज पहुंच, बच्चों को किस तरह अपराधी बन सकती है, यह पता चल रहा है। तो वहीं बच्चों की सुरक्षा भी अहम है। अक्सर बच्चों के अभिभावक इसे लेकर लापरवाही बरतते है, जिस कारण से इस तरह की घटनाएं घट जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments