32.7 C
Bilāspur
Saturday, June 21, 2025
spot_img

शोकॉज नोटिस: जिला पंचायत सीईओ ने किया कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण, दर्जन भर से ज्यादा अधिकारी गायब।

बिलासपुर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में पंकज पाण्डेय सहायक संचालक, खादी ग्रामोद्योग, उमाकांत पटेल सहायक संचालक कौशल विकास, राजपिंदर कौर विकास अधिकारी माटीकला, हेमंत सिंह संभागीय प्रबंधक, करुणा एक्का सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, अयाज अहमद जुनजानी एपीसी एसएसए, अभिजीत दुबे सहायक अभियंता पीएमवाई, स्वप्निल दुबे प्रोग्रामर, हर्ष पासवान जिला समन्वयक रीपा, प्रमोद देवांगन सामाजिक अंकेक्षक प्रदाता, कु. कविता सुथार लेखापाल, बिलिता कुजूर सहायक ग्रेड तीन, मन्नू पाटले कंप्यूटर ऑपरेटर और इंदाराम नेताम भृत्य शामिल है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles