Homeहमर बिलासपुरखाई खजाना का लालच देकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप,...

खाई खजाना का लालच देकर 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप, पुलिस अभिरक्षा में गैंगरेप के नाबालिग आरोपी।

एक बार फिर बिलासपुर जिले से 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मामले की विवेचना की जा रही है। सिरगिट्टी में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतारने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि फिर से थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत अब एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की खबर ने बिलासपुर जिले को हिलाकर रख दिया है।

हालांकि इस गैंगरेप के मामले में पुलिस ने विधि के साथ संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया है। कोनी थाना प्रभारी गोपाल सतपति ने बताया कि कोनी बस्ती के ही दो नाबालिग बालक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को खाई खजाना खिलाने के नाम पर अपने घर ले गए जहां उसके साथ नाबालिकों ने बारी-बारी गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। नाबालिकों ने अपनी गुनाह पुलिस के समक्ष स्वीकार भी कर लिया है। फिलहाल पहले सिरगिट्टी अब कोनी में मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना के बाद बिलासपुर पुलिस की जमकर अज़ीय्यत हो रही है पूरे शहरवासी दहशत में है कि कहीं उनके घर के मासूम बच्चियों के साथ ऐसा कृत्य ना जो जाए। फिलहाल बिलासपुर पुलिस को जरूरत है जल्द ही ऐसे मामलों के रोकथाम के लिए पहल करने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments