छग.लोकसभा चुनाव: बीजेपी ने संसदीय सीटों के लिए चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। वहीं ‘कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी की तलाश में लगी हुई है।’

धरम लाल कौशिक: कांग्रेस डूबती नाव हैं इसलिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं यहां सभी का स्वागत है।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है, छत्तीसगढ़ की सभी 11 संसदीय सीटों के लिए चुनाव तैयारी की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के मामले में आगे नजर आ रही है। बिलासपुर लोकसभा सीट के लिए जहां भाजपा ने प्रत्याशी के नाम घोषित कर दिये है, वहीं कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। भाजपा घरों में दस्तक देने लगी है तो कांग्रेस अभी प्रत्याशी तलाश में लगी हुई है। इसी क्रम में भाजपा लोकसभा बिलासपुर संसदीय सीट की कोर कमेटी की बैठक ली गई, इसमें बिलासपुर संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी को प्रत्येक मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए रणनीति तैयार की गई है।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर तीन फेज में वोटिंग होनी है, तीसरे चरण में 7 मई को सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, कोरबा, दुर्ग, रायपुर, के साथ बिलासपुर लोकसभा के लिए चुनाव होंगे। इसको लेकर भाजपा में बैठकों का दौर चल रहा है, मोदी की गारंटी के तहत इस बार भाजपा 400 सीट पार का दावा कर रही है, भाजपा के संगठन से लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी समीक्षा चल रही है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक का कहना हैं कि केंद्र, राज्य सरकार ने तीन माह में तीन वादों को पूरा किया हैं, साथ ही कांग्रेस डूबती नाव हैं इसलिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं यहां सभी का स्वागत है।

भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों को बैठकों के जरिए केंद्र और राज्य में बैठी भाजपा की सरकार की योजनाओं का लाभ कितनों को मिल रहा है, उनसे लगातार संपर्क साधने कहा हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ आगामी लोकसभा में भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, आगामी दिनों में बिलासपुर लोकसभा के प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना है। जिसकी रूपरेखा तैयार की गई और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठक आयोजित करने रणनीति बनाई गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles