Homeहमर बिलासपुरआजाद मंच की एक और सफल पहल जल्द मिलेगा तिफरा के स्कूली...

आजाद मंच की एक और सफल पहल जल्द मिलेगा तिफरा के स्कूली बच्चों और शिक्षकों को न्याय, कलेक्टर ने करवाई जांच।

जांच में कई गड़बड़ियां आई सामने जांच दल ने कहा भवन तोड़ने योग्य ।

लाखों का फंड मंजूर पर बच्चे टूटे भवन पर बैठने मजबूर क्यों? इसमें जिसकी गलती उस पर हो कार्रवाई: आजाद मंच

कई और शासकीय स्कूलों की छत मासूमों पर मौत बनकर मंडरा रही है कार्यवाही के लिए हादसे का इंतजार ना करें प्रशासन : विक्रांत तिवारी

बिलासपुर / बीते 24 जुलाई को सुबह पूर्व शासकीय माध्यमिक शाला तिफरा में अचानक मध्यान भोजन के वक्त कक्षा की छत का कुछ हिस्सा गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे आजाद मंच के मीडिया प्रभारी द्वारा इस पर त्वरित कार्रवाई की गई. आज़ाद मंच ने इस मुद्दे को जनता के सामने और शासन प्रशासन की नजरों में लाने का काम किया 24 एवं 25 तारीख को विभिन्न मीडिया के साथियों द्वारा इस खबर को प्रकाशित करने के उपरांत  आनन-फानन में इस भवन में हुए हादसे की जानकारी अधिकारियों ने जुटाना शुरू किया इसकी सूचना मिलते ही बिलासपुर कलेक्टर ने इस पर एक जांच दल बनाने आदेशित कियाI
नगर निगम के इंजीनियरों द्वारा  भवन की जांच में कई खामियां और गड़बड़ियां पाई गई जांच के उपरांत बताया गया कि उक्त भवन के मेंटेनेंस के लिए 3:50 लाख लगभग की राशि स्वीकृत है साथ ही वहां 4 नए कक्षों के निर्माण के लिए लगभग 35 लाख की राशि भी स्वीकृति दी जा चुकी है किंतु दुर्भाग्यवश अधिकारियों की अक्षमता के कारण वहां के छोटे-छोटे बच्चों को उस जर्जर भवन में ही बैठने मजबूर होना पड़ रहा थाI शिक्षकों के बार-बार निवेदन के बाद भी ना राशि का आवंटन और ना ही भवन का मेंटेनेंस निर्माण किया जा रहा था , जांच में यह भी सामने आया कि उक्त भवन अब सुधार करने योग्य नहीं बचे हैं और उन्हें डिस्मेंटल करने की बात भी जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में कहीं ऐसी जानकारी प्राप्त होती है I आजाद मंच के द्वारा इस मुद्दे को जनता के सामने लाने के पहले भी एक हफ्ता पूर्व एक अन्य कमरे का प्लास्टर इसी प्रकार अचानक गिर चुका था इसकी खबर स्कूल से बाहर आने नहीं दी गई थी किंतु इस घटना की खबर आजाद मंच को लगते ही आजाद मंच के मीडिया प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इस घटना को की गंभीरता को समझते हुए कार्रवाई की मांग की इस पहल के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों को न्याय मिलने की उम्मीद जागी हैI


आजाद मंच प्रमुख विक्रांत तिवारी ने जांच के लिए बिलासपुर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार जी  का धन्यवाद किया और कहा की जब लाखों का फंड मंजूर था तो बच्चे उस टूटे भवन पर बैठने मजबूर क्यों थे इसमें जिन अधिकारियों की संलिप्तता या गलती है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही तत्काल की जानी चाहिए साथ ही आजाद मंच प्रमुख ने प्रशासन से यह मांग भी करी है की बिलासपुर जिले के ऐसे तमाम जर्जर स्कूल भवनों की जांच कर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए उसके लिए किसी हादसे का इंतजार करना ठीक नहीं है I

आजाद मंच ने विज्ञप्ति जारी करते हुए यह कहा कि अगर जिला शिक्षा अधिकारी ऐसे जर्जर भवनों की जांच नहीं करवाएंगे तो स्वयं  मंच के पदाधिकारी ऐसे स्कूलों की जांच कर उन्हें जनता की अदालत में रखने का काम लगातार करते रहेंगे तिफरा के स्कूली बच्चों  की आवाज को आजाद मंच के माध्यम से जनता के बीच लाने के लिए आजाद मंच प्रमुख ने मंच के  मीडिया प्रभारी श्री सुब्रत जाना को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया, और इसी प्रकार जनहित में आवाज उठाने और उस आवाज को निर्णय तक ले जाने के आजाद मंच के मूल सिद्धांत को चरितार्थ करने की बात कही। साथ ही बिलासपुर के तमाम मीडिया के सम्मानीय साथियों को इस खबर को अपनी आवाज देने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।


           

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments