शिक्षकों द्वारा अनैतिक आचरण, छात्राओं के साथ बैड टच , महिलाकर्मियों के साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार, परिसर में मद्यपान आदि अप्रिय घटनाओं पर कड़ाई कार्यवाही के निर्देश।

जी न्यूज़ चैनल की टीम द्वारा लगातार स्कूलों की अव्यवस्था पर खबर का प्रसारण किया जा रहा हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए स्कूलों में हो रही अनियमितताओं को देखते हुए कार्यालय संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग संभाग बिलासपुर ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र में निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग की छवि धूमिल होने की स्तिथि पर मुख्यमंत्री की नाराजगी का भी असर दिख रहा है।

संयुक्त संचालक ने शिक्षकों को मर्यादा में रह कर कार्य करने तथा अनैतिक आचरण, छात्राओं के साथ बैडटच, महिला कर्मियों के साथ अभद्रतापूर्वक व्यवहार, शिक्षकों द्वारा परिसर में मद्यपान करना अथवा मद्यपान करके स्कूल आने पर कड़ाई से रोक लगाने के निर्देश जारी किए है। अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर संस्था प्रमुख, शिक्षक, संकुल समन्वयक एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी जवाबदेह होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles