Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता कर इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े...

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता कर इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े विषय पर खुलकर बात की।

भूपेश बघेल को बदनाम करने के लिए कई आरोप लगाए और उन पर FIR करवाई को बीजेपी की साजिश बताया।

उच्चतम न्यायालय द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड से संबंधित जानकारी को सार्वजनिक किए जाने के निर्देश के बाद से ही पूरे देश में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से गरमाया हुआ है। तमाम विपक्षी दल भाजपा पर जमकर निशाना साध रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता कर इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े विषय पर खुलकर बात की।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि कि जिस तरह भाजपा ने विभिन्न कंपनियों पर अनैतिक रूप से दबाव बनाकर इलेक्टोरल बांड के जरिए अपने लिए चंदा वसूला, उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने ED के माध्यम से भूपेश बघेल को बदनाम करने के लिए कई आरोप लगाए और उन पर FIR करवाई।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता के दौरान ऐसी कई कंपनी और संस्थाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया। कई कंपनियों के उदाहरण देते हुए कांग्रेस कमेटी ने कहा कि जिन कंपनियों ने भाजपा को इलेक्टोरल बांड के माध्यम से बड़ी रकम चंदे के रूप में दी उसके कुछ समय बाद उन कंपनियों को बड़े सरकारी ठेके दिए गए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ अपने लाभ के लिए यह सारा षड्यंत्र रच रही थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments