Homeहमर बिलासपुरजोन क्रमांक 3 निवासियों को तीन दिनों तक पानी की समस्या. "अमृत...

जोन क्रमांक 3 निवासियों को तीन दिनों तक पानी की समस्या. “अमृत मिशन योजना” के अंतर्गत कुड़ुदंड टंकी में पानी के लिए जोड़ा जा रहा है पाईप।

जोन क्रमांक 3 के वार्डों मे रहने वाले हजारों परिवारों को तीन दिन पानी नहीं मिलेगा. अमृत मिशन योजना से कुड़ुदंड टंकी मे पानी भरने पाईप जोड़ा जा रहा है. नगर निगम और ठेका कम्पनी के एक दर्जन कर्मचारी अधिकारी काम मे जुटे हैं। शहर का एक बड़ा क्षेत्र पानी बिन सून रहेगा. पानी की सरकारी सप्लाई शुक्रवार से रविवार शाम तक बाधित रहने वाली है. कितना और कहां पानी स्टोर कर सकते हैं? य़ह आप तय कीजिए।

शहरवासियों को बता दें कि खूँटाघाट बाँध से पानी पहुंचाने अमृत मिशन योजना बनायी है इस योजना के तहत कुदुदण्ड में उच्च क्षमता की पानी टंकी को इससे जोडा जा रहा है. गुरुवार सुबह पाईप जोड़ने काम शुरू भी कर दिया है जो रविवार तक चलेगा. नगर निगम के कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी काम की लगातार मानीटरिंग कर रहे है। जोन के अंतर्गत कुदुदण्ड, तिलक नगर से जरहाभाठा और वेयरहाउस तक पानी की सप्लाई बाधित रहने से साढ़े आठ हजार परिवार प्रभावित रहेंगे. इस दौरान निगम टैंकर से पानी की अपूर्ति जारी रखेगा. होली से ठीक पहले नगरवासी पानी की किल्लत का समाचार पाकर बेचैन हो गए है. उपर से य़ह भी बता दे कि अमृत मिशन के पाईप से कुदुदण्ड टंकी को जोड़ने का पिछला प्रयास फेल हो गया था। अब फिर कोशिश जारी है। सब कुछ ठीक रहता है तो भूमिगत जल पर निर्भरता मे कुछ कमी आयेगी।

गौरतलब हैं कि अमृत मिशन योजना के तहत दिनांक 22 मार्च से 24 मार्च तक गोड़पारा, जुनी लाइन, खपरगंज, जूना बिलासपुर में कुडुदंड पानी टंकी से पानी नहीं आएगा। इधर इस अधूरी जानकारी भरे इस पोस्ट की पड़ताल जब जी न्यूज टीम ने की तो पता चला कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल बीते कुछ दिनों से निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर शहर में वाटर सप्लाई करने वाली काफी पुरानी कुदुदंड स्थित पानी टंकी की सफाई का काम चल रहा है। नगर निगम की माने तो पहले भी पानी टंकी की सफाई के मद्देनजर निगम के जोन दो और तीन के कुछ इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं होने की इक्तला किया गया था। लेकिन सिर्फ एक टाइम यानी सुबह एक बार पानी की सप्लाई कर शाम को नलों में पानी नहीं आएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments