देवरी खुर्द क्षेत्र से नाबालिग के साथ बलात्कार करने वाले जैस यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

देवरी खुर्द क्षेत्र से नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पता चला कि देवरी डीह धान मंडी के पीछे रहने वाला 19 वर्षीय जैस यादव ने नाबालिक के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत पीड़िता ने तोरवा थाने पहुंचकर की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और धारा 376 एवं 4, 6 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी जैश यादव को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस के अनुसार उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। इधर लगातार हो रहे बलात्कार के मामले को लेकर विपक्ष को भी हमला करने का अवसर मिल गया है। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने भाजपा के अपराध मुक्त शहर होने के दावे पर तंज करते हुए कहा कि बिलासपुर में अब कोई भी मां बेटी सुरक्षित नहीं है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles