झारखंड( ग्रैंड डेस्क न्यूज) बोकारो में आज ताजिया जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया… जब जुलूस निकाला जा रहा था, तब ताजिया हाईटेंशन बिजली तार के सम्पर्क में आ गया, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई… गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोगों का उपचार चल रहा है…
ग्रैंड न्यूज डेस्क को अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा बोकारो के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत खेतको में हुआ…10-15 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं..घायलों को बोकारो थर्मल और बोकारो बीजीएच में भर्ती कराया गया है.. घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है….
विनोद कुशवाहा