Homeहमर बिलासपुरबंधवापारा अटल आवास निवासी 18 वर्षीय कल्पना ने कक्षा 12वीं की ओपन...

बंधवापारा अटल आवास निवासी 18 वर्षीय कल्पना ने कक्षा 12वीं की ओपन परीक्षा दिलाने के बाद जहर खाकर खुदकुशी की।

सरकंडा थाना अंतर्गत एक 18 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा देकर घर आने के बाद जहर सेवन कर ली। परिजन युवती को उपचार के लिए सिम्स लेकर आये जहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गयी।सरकंडा पुलिस मार्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मामले मामले की विवेचना कर रही है। बंधवापारा अटल आवास निवासी 18 वर्षीय कल्पना कक्षा 12वीं की ओपन परीक्षा दे रही थी।

बीते 21 मार्च को कल्पना अपना 12वीं ओपन का परीक्षा दिलाकर घर पहुंची और उसी शाम उसने जहर पीकर खुदखुशी करने करनी चाही थी, जिसके बाद घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई उन्होंने तत्काल छात्रा को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया। जहां उपचार के दौरान 23 मार्च की सुबह कल्पना की मौत हो गयी। प्रथम दृष्ट यही प्रतीत होता है कि कल्पना अपने परीक्षा को लेकर डिप्रेशन में रही होगी जिस कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बहरहाल सरकंडा पुलिस ने शव मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही करने के बाद बॉडी अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। सरकंडा पुलिस मामले को संवेदनशील मानकर सुसाइड के संबंध में मृतका के घर वालों से बारीकी से पूछताछ कर हर एक पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया जायगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments