हर साल की तरह इस बार भी बिनोवा नगर विद्यानगर में फाग महोत्सव का आयोजन

बिलासपुर। हर साल की तरह इस बार भी बिनोवा नगर विद्यानगर में फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक अमर् अग्रवाल ने फाग महोत्सव में पहुंचकर होली के गीतों का आनंद लिया और रंग गुलाल लगाकर सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कहा है कि होली रंगों का त्यौहार है। भाईचारा एकता और शांति के साथ हमें होली पर्व मानना चाहिए। खुशी के इस त्यौहार में भाईचारा और एकता के साथ हम एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देते हैं। हम सबको शांति के साथ मिलजुल कर इस पर्व को मनाना चाहिए और बिलासपुर की परंपरा और संस्कृति को हमें सहेजना चाहिए। आज बिनोवा नगर विद्यानगर में फाग महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, रिंकू मित्रा, धीरेंद्र केसरवानी,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद नायक, जुगल अग्रवाल, अजीत भोगल,रामविलास नंदू यादव, प्रशांत स्वामी मूर्ति, महेंद्र मखीजा, आलोक जैन, के अलावा काफी संख्या में बिनोवा नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। अमरजीत सिंह दुआ अभिजीत रिंकू मित्रा, जुगल अग्रवाल आदि ने रंग गुलाल लगाकर सभी को होली पर्व की बधाई दी। ‌ नगाड़े की थाप पर लोग झूम उठे। होली के गीतों का महिलाओं ने भी आनंद लिया। काफी संख्या भी में महिलाएं भी फाग महोत्सव में शामिल हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles