Homeहमर बिलासपुरकलेक्ट्रेट में आमजन के प्रतीक्षालय को तोड़ा जा रहा है, अब धूप...

कलेक्ट्रेट में आमजन के प्रतीक्षालय को तोड़ा जा रहा है, अब धूप में करना होगा इंतजार।

अपनी समस्या लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले ग्रामीणों को अब घंटो धूप में इंतजार करना पड़ेगा, कलेक्ट्रेट में आमजन के लिए प्रतीक्षालय काफी वर्षों से था जिसे तोडा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वहां पर गांधी जी की डांडी मार्च की मूर्ति स्थापित की जाएगी। साथ ही सुंदरता के लिए बगीचा बनाया जाएगा।

कलेक्टर से मिलने आए लोग बैठकर प्रतीक्षालय में इंतजार करते थे। लेकिन अब वह सुविधा भी उन्हें शायद नसीब नहीं होगी. क्योंकि प्रतीक्षालय के जगह वहां गांधी जी की मूर्ति स्थापित की जा रही है और आमजन के लिए कुर्सी लगाया गया है गर्मी के दिनों में अब कलेक्टर से मिलने आए लोगों को घंटों धूप में बैठ कर इंतजार करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments