Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी का ऐलान के बाद...

बिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी का ऐलान के बाद बुधवार सुबह कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश कौशिक के द्वारा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया।

बिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
बिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस के द्वारा प्रत्याशी का ऐलान किए जाने के बाद अब कांग्रेस में विरोध के स्वर शुरू हो गए हैं। बुधवार सुबह कांग्रेस भवन में कांग्रेस के कार्यकर्ता जगदीश कौशिक के द्वारा आमरण अनशन शुरू कर दिया गया।

बिलासपुर लोकसभा के लिए कांग्रेस पार्टी के द्वारा देवेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया गया है इसी के विरोध में जगदीश कौशिक ने कांग्रेस भवन के सामने आमरण अनशन करते हुए दीवार पर पाम्पलेट चिपका दिया है और उसमें कहा है कि उनकी तपस्या में क्या कमी रह गई कि कांग्रेस के द्वारा उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया गया। इसका जवाब वे केंद्रीय और स्टेट लीडरशिप से मांग रहे हैं। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं मीडिया के सामने कुछ नहीं बोलूंगा सारी बातों को दीवाल में लिखकर चिपका दिया है यहां से देख लेंगे।

कांग्रेस भवन में आमरण के बाद बिलासपुर जिला कांग्रेस के शहर और ग्रामीण अध्यक्ष उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। कांग्रेस पदाधिकारियों की माने तो कांग्रेस की संस्कृति में पार्टी के खिलाफ विरोध का कोई स्थान नही हैं, किसी भी कार्यकर्ता को कोई समस्या या शिकायत है तो उचित फोरम में रखना चाहिए इस प्रकार से आमरण अनशन उचित नहीं है। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रायोजित भी बताया। लंबे समय से कांग्रेस में उम्मीदवार घोषित किए जाने का इंतजार किया जा रहा था और जब घोषित किया गया तो विरोध के स्वर तवज हो गए हैं, वही विष्णु यादव को प्रत्याशी घोषित करने की संभावना थी जबकि देवेंद्र यादव पर कई आरोप हैं और जांच भी चल रही है उसके बावजूद प्रत्याशी घोषित करना कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस के अंदर अंतर कलह की झलक साफ दिखाई देने लगी है, इसी का उदाहरण जगदीश कौशिक के द्वारा अनशन हैं, कांग्रेस कार्यकर्ता कौशिक अपनी मांग पर अड़े रहे और यह ड्रामा काफी समय तक चलता रहा।

हालांकि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि उन्हें मनाने में कांग्रेस लीडरशिप सफल रही और अब वह कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के लिए आने वाले समय में प्रचार करते नजर आएंगे। इधर चंद्र प्रदीप बाजपेई ने भी प्रत्याशी घोषित होने के बाद भी टिकट की मांग कर कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ा दी है। जिन्होंने मीडिया के साथ चर्चा में कहा कि अभी 19 तारीख दूर है और इससे पहले काफी कुछ बदलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments