पुराना बस स्टैंड शराब दुकान के पास अवैध चखना दुकान वाले के कुत्ते द्वारा हमला करने पर ग्राहक ने दुकान पर की तोड़फोड़, पुलिस ने दुकान सील करके कार्यवाही की।

थाना तारबाहर क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड स्थित अवैध चखना सेंटर से एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। चखना दुकान पहुंचे लोगों पर दुकान के कुत्ते के द्वारा उन पर हमले के बाद ही मारपीट होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। वहीं तारबाहर पुलिस नगर निगम को अवैध चखना सेंटर के रूप में चलाए जा रहे दुकान को भी सील करने की कार्यवाही के लिए पत्राचार भी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पुराना बस स्टैंड शराब भट्टी के बगल में आरोपी गोलू पासी नमक युवक के द्वारा दुकान के रूप में अवैध रूप से चखना सेंटर चलाया जा रहा है जहां खरीदारी के लिए संदीप देवांगन पहुंचा था। जिससे लेनदेन को लेकर दुकानदार संगीता पासी का विवाद हो गया। उसी दौरान दुकान में बैठे गोलू ने दुकान के बाहर बांधकर रखे अपने पालतू कुत्ते को खोल दिया और कुत्ते ने संदीप के ऊपर अटैक कर उसे बुरी तरह काट दिया। इसके बावजूद गोलू और साथियों ने संदीप के साथ मारपीट की।

जिसके बाद संदीप ने इसकी सूचना अपने अन्य साथियों को दी जहां चखना सेंटर पहुंचकर आकाश देवांगन, रोहित पटेल, यश गुप्ता और अनंत मेश्राम के द्वारा दुकान में तोड़फोड़ करते हुए मारपीट किया गया। जिसका वीडियो भी शोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के शिकायत पर गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। इसके साथ ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल ने अवैध चखना सेंटर हमेशा के लिए बन्द करवाने नगर निगम को पत्र भी लिखा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles