Homeहमर बिलासपुरपीड़ित नाबालिग और उनके परिजनों के शिकायत पर गैंगरेप और अपहरण का...

पीड़ित नाबालिग और उनके परिजनों के शिकायत पर गैंगरेप और अपहरण का मामला दर्ज।

वर्तमान में नाबालिग का तथाकथिक प्रेमी श्याम नायक के चाचा का बेटा जिसे अभी नाबालिग बताया जा रहा है।

थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत रहने वाली पीड़ित नाबालिग और उनके परिजनों के शिकायत पर गैंगरेप और अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल अकलतरा के स्थाई निवासी श्याम नायक बर खदान में रहकर शहर के ही एक निजी हॉस्पिटल में काम कर रहा था। जिसका प्रेम प्रसंग कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक कपड़े की दुकान में काम करने वाली के साथ था जिसका वर्तमान में ब्रेकअप हो गया था। वहीं जानकारी मिल रही है कि वर्तमान में नाबालिग का तथाकथिक प्रेमी श्याम नायक के चाचा का बेटा जिसे अभी नाबालिग बताया जा रहा है वे उसने युवती के साथ फोटों लेकर अपने भाई श्याम नायक के मोबाइल में दोनों की फोटो भेज दी।जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद सुलझाने या यूं कहें कि प्लानिंग के तहत नाबालिग का गैंगरेप करने के उद्देश्य से बीते मंगलवार की रात नाबालिग का कोतवाली थाना अंतर्गत एक स्कूल के पास से अपहरण किया गया उसके बाद उसे एक ही बाइक पर बैठाकर तीनो युवक देवरीखुर्द सुनसान इलाके में लेकर गए जहां उसके साथ मारपीट कर जबरिया उसका गैंगरेप किया गया।

इस घटना के बाद नाबालिग बेहोश हो गयी जिसे आरोपियों ने बेहोशी के हालत में रातभर देवरीखुर्द के ही एक मकान में रखा और जब नाबालिग को होश आया तो उसने घर जाने की जिद की। जिसके बाद आरोपी सुबह उसे उसके घर छोड़कर भाग गए।घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने मौके से 2 आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक फरार होने में कामयाब हो गया। जिसकी सिटी कोतवाली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पूरा मामला काफी उलझन भरा है, तो वही मामले में पकड़े गए दो में से एक आरोपी बालिग तो वहीं दूसरा बालिग है या नाबालिग पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है और फरार मुख्य आरोपी की भी तलाश कर रही हैं। इस बात पर भी संदेह के बादल मंडरा रहे हैं कि युवती के साथ सचमुच गैंगरेप हुआ है या नहीं। पीड़ित युवती भी नाबालिग बताई जा रही है। इसलिए उसके बयान से अधिक मायने उसके परिजनों के आरोप रखते हैं। मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments