बाउंड्रीवॉल, दुकान, मकान गिराए गए वहीं पेट्रोल पंप पर भी कार्यवाही की गई।
मंगला चौक से उसलापुर तक नगर निगम द्वारा लगभग 80 फीट चौड़ी सड़क के साथ नाला निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिसे बनाने में करीब 6 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका काम भी शुरू हो गया है। वही हाल ही में मिनोचा कालोनी में नाला निर्माण को लेकर विवाद हुआ था, पर निगम की टीम के हस्तक्षेप के बाद काम फिर शुरू कर दिया गया, वही गुरुवार को मिनोचा कालोनी स्थित पेट्रोल पंप के डीजल और पेट्रोल टैंक को तोड़ने की कार्यवाही की गयी।

बता दें कि अभी आसमा बिल्डकोन के ऑफिस का कुछ हिस्सा भी अतिक्रमण में आने की बात कही जा रही थी, पर सूत्र बता रहे है की उन्हे हाई कोर्ट से स्टे मिल गया है। रोड चौड़ीकरण से उसलापुर तक जाने वाला मार्ग चौड़ा हो सकेगा, इससे यातायात तो सुचारु होगा साथ ही लोगों को भी राहत मिलेगी, गौरतलब है इस मार्ग पर रसूखदारों द्वारा अतिक्रमण कर बाउंड्री वॉल, मकान, दुकान का निर्माण कर लिया गया था, जिसे तोड़ने निगम को भी पसीना बहाना पड़ा, काफी विवाद के बाद अब जाकर रोड चौड़ीकरण का काम हो पा रहा है।



