महिलाओं की पहल: बंधवापारा से शराब दुकान दूसरे जगह शिफ्ट कराने की मांग पर अब आबकारी विभाग कार्यवाही में हुई जुटी।

बंधवा पारा से शराब दुकान को हटाए जाने की मांग यहां की महिलाएं लंबे समय से कर रही थी, कांग्रेस सरकार होने के कारण इस पर कोई पहल नहीं होने की बात महिलाओं ने बताई, जैसे ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी इस पर कार्यवाही की बात कही जा रही है। अब अप्रैल में इसे दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए जमीन तलाशी जा रही है। क्षेत्र के पार्षद ने बताया कि विधायक अमर अग्रवाल की पहल पर आबकारी विभाग ने महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए यहां से दुकान दूसरी जगह ले जाने कार्यवाही शुरू कर दी है।

अब जल्द ही दुकान शिफ्ट होने से यहां की महिलाओं को राहत मिलेगी, लंबे समय से यहां धरना प्रदर्शन किया गया था, महिलाओं का कहना था कि यहां एक स्कूल है और रिहायशी इलाका है इससे बच्चों और महिलाओं में विपरीत असर पड़ रहा है। जिसे लेकर शासन ने कार्यवाही करने आश्वासन दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles