नूतन चौक के पास बगैर पार्किंग बन रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स के मामले में निगम ने नोटिस जारी किया, 7 में से 3 दुकानों को बताया था पार्किंग।

नूतन चौक के पास बगैर पार्किंग बन रहे शॉपिंग कॉम्पलेक्स के मामले में निगम ने जब नोटिस जारी किया, तो कॉम्पलेक्स मालिक ने 7 में से 3 दुकानों को पार्किंग बता दिया और निगम ने मान भी लिया। निगम के जिम्मेदारों ने मौके पर जाकर परीक्षण करने की जहमत भी नहीं उठाई। इस खबर को ज़ी न्यूज ने प्रमुखता से प्रसारित किया। जिसके बाद निगम प्रशासन ने खबर को संज्ञान में लिया और मौके पर नोटिस चस्पा किया है।

ज़ी न्यूज़ की खबर का असर एक बार फिर दिखा है, दुकान के शटर पर निगम द्वारा नोटिस चिपकाया गया है जिसमें लिखा है कि यह दुकान नक्शा के विपरीत बनाया गया है, जो पूरी तरह से अवैध है। तत्काल इस पर रोक लगाने कहा गया है। इसके बाद से दुकानों के शटर पर लिखा पार्किंग को पेंट से पोत दिया गया है । और वही दुकान खाली कराई जा रही है। भाजपा पार्षद श्याम साहू ने बताया कि लंबे समय से इसकी शिकायत की जा रही थी, अब जाकर निगम ने कार्यवाही की है जो उचित है।

गौरतलब है कि नगर निगम ने नूतन चौक के पास की जमीन कुछ समय पहले बेची है। इसी जगह पर अब शॉपिंग कॉम्पलेक्स बन रहा है। इसमें 7 दुकानें तैयार हैं। निगम से पास नक्शे में पार्किंग का उल्लेख है, लेकिन मौके पर गाड़ियां रखने की व्यवस्था नहीं है। इस मामले में निगम ने राठौर को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। नोटिस के तुरंत बाद राठौर ने तीन दुकानों की शटर पर पार्किंग लिखकर निगम को अपना जवाब दे दिया।

निगम ने कहा, यदि दुकान को पार्किंग बताकर यहां दुकान संचालित किया जाएगा तो इसे सील करने की कार्रवाई की जाएगी। नक्शे के अनुसार, यहां हर हाल में पार्किंग बनानी होगी, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। निगम ने जब यहां की जमीन बेची, तब भाजपा के युवा नेताओं ने इसका भारी विरोध किया था। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। इस मामले में निगम के अफसर कार्रवाई करने से डर रहे हैं, क्योंकि इसमें कांग्रेस के नेता पर्दे के पीछे से शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles