Homeहमर बिलासपुरविजय संकल्प अभियान के तहत आज बुथ में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के...

विजय संकल्प अभियान के तहत आज बुथ में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के घर में पार्टी का ध्वज एवं स्टिकर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने तथा अबकी बार 400 पार का नारा दिया।

बिलासपुर। भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत आज पार्टी ने सभी बुथ में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी के घर में पार्टी का ध्वज एवं स्टिकर लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने तथा अबकी बार 400 पार का नारा दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के निर्देश पर आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में भी भाजपा का बूथ विजय संकल्प अभियान चलाया गया। विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत के दिशा निर्देश पर सभी मंडलों में मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर पार्टी का ध्वज व स्टीकर लगायें।

बूथ क्रमांक 117, 118 विनोबा नगर में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ अंकित गुप्ता ने विजय संकल्प अभियान चलाया। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सभापति आर विभाराव एवं केदार खत्री गणेश रजक वीरेंद्र यादव, करण कुमार सूर्यवंशी, भाना पटेल, मिथुन यादव,वेद प्रकाश की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारी ने कई घरों में पहुंचकर ध्वज लगाएं। सभी मंडलों में एक-एक पदाधिकारी को 10 घरों में ध्वज लगाने की जिम्मेदारी दी गई है। विजय संकल्प अभियान के तहत आज अमरजीत सिंह दुआ ने भी 10 घरों में विजय संकल्प अभियान चलाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments