Homeहमर बिलासपुरविश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम के लिए...

विश्व क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भाग ले रही भारतीय टीम के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी का चयन।

बिलासपुर – 30 मार्च’ 2024 विश्व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन बेलग्रेड, सर्बिया में 30 मार्च 2024 को किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग ले रही भारतीय टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी श्री हेमराज गुर्जर का चयन किया गया है। श्री हेमराज गुर्जर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के लेखा (अकाउंट) विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है । वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी श्री हेमराज गुर्जर, क्रॉस कंट्री में राष्ट्रीय चैंपियन हैं।

क्रॉस कंट्री के विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी का भारतीय रेलवे की ओर से चयन होने से यह रेलवे गौरवान्वित हुआ है एवं इस रेलवे के अन्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हुआ है। भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि इस रेलवे के खिलाड़ियों का चयन देश विदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया जा रहा है ।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाडी का विश्व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम की ओर से चयन होने पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा श्री हेमराज गुर्जर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments