अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, स्वयं सेवकों से मुलाकात कर संगठन के पदाधिकारियों से की चर्चा,विधायक अमर अग्रवाल और शुशांत शुक्ला ने भी की सौजन्य मुलाकात।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर दौरा हुआ है।दरअसल शनिवार की शाम मोहन भागवत अल्प प्रवास पर बिलासपुर शहर स्थित जूना बिलासपुर के आरएसएस कार्यालय पहुंचे।इस दौरान मोहन भागवत ने स्वयं सेवकों से मुलाकात कर संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा भी की।ठीक लोकसभा चुनाव के पूर्व जिस तरह से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बिलासपुर आगमन हुआ है,,उससे कई मायने निकलकर सामने आ रहे हैं। वहीं कयास यह भी लगाई जा रही है कि विधानसभा की तरह ही इस बार लोकसभा में भी आरएसएस एक्टिव मोड पर रहेगी।

हालांकि हमेशा की तरह शनिवार अल्प प्रवास के दौरान भी आरएसएस चीफ ने मीडिया से दूरी बनाएं रखी। बिलासपुर प्रवास के दौरान आरएसएस प्रमुख ने बिलासपुर आरएसएस कार्यालय में चल रहे रिनोवेशन का जायजा लिया। इस दौरान बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने मोहन भागवत ने सौजन्य मुलाकात की। कुछ देर कार्यालय में ठहरने और स्वयं सेवकों से गुप्त गू करने के बाद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत अपने अगले प्रवास मध्यप्रदेश अमरकंटक के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles