Homeहमर बिलासपुरदेवरीखुर्द के वार्ड 43 में रोजाना लाखों गैलन पानी बर्बाद, वहीं बिजली...

देवरीखुर्द के वार्ड 43 में रोजाना लाखों गैलन पानी बर्बाद, वहीं बिजली के तार में गिरते पानी से करंट का डर।

गर्मी में जहां एक ओर पानी का संकट होता है, वहीं दूसरी ओर देवरी खुर्द वार्ड नंबर 43 में लाखों गैलन पानी यूं ही रोजाना बर्बाद हो रहा है। दूसरी सबसे बड़ी समस्या नीचे से बिजली का तार गया है जिसमें लगातार मोटर से निकलता पानी तार में गिर रहा है और इसमें करंट की शिकायत आ रही है। मोटर के पास लगे नल से पास के अटल आवास की महिलाएं बच्चे पानी भरती और नहाती है।

बताया जा रहा हैं तार में करंट आने का खतरा बना हुआ है, और इससे कोई अनहोनी भी हो सकती है। इसकी शिकायत वार्ड पार्षद बिजली विभाग से भी की गई है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है,अब तक कोई सुधार कार्य नही किया गया हैं, लोगो का कहना हैं मोटर के तार में करंट बना हुआ है जिससे कभी भी कोई हानि होती है तो इसके लिए वार्ड पार्षद और बिजली विभाग जिम्मेदार होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments