अयोध्या में रामलला उत्सव के बाद पूरे देश में ही राम नाम की बयार बह रही है, प्रभात फेरी, भजन कीर्तन के द्वारा लोगों में जन जागरूकता का प्रयास भी किया जा रहा है। अरपा पार चांटीडीह में रोजाना प्रभात फेरी निकाल कर क्षेत्र में सेवा और भक्ति के प्रति लोगो मे जन जागरण का संचार किया जा रहा हैं। रोजाना मेलापारा से प्रभात फेरी निकाली जाती है, रामायण मंडली में महिलाएं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होते हैं, भगवा वस्त्र पहनकर रामनाम की धुन में भक्तो की टोली निकलती हैं।

सुबह 5:00 बजे से नगर का भ्रमण करते हुए राम नाम जप और भजन के द्वारा क्षेत्र में भक्ति की बयार बहा रहे हैं। प्रत्येक रविवार को इसका भव्य आयोजन किया जाता है, सुबह सुबह मांदर, मंजीरा और तालियों की जुगलबंदी से माहौल भक्तिमय हो जाता हैं, इसमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल होती है।


