Homeहमर बिलासपुरन्यायधानी की सड़के गड्ढों की नगरी में तब्दील, सड़क के बीचोबीच गड्ढे...

न्यायधानी की सड़के गड्ढों की नगरी में तब्दील, सड़क के बीचोबीच गड्ढे वहीं गटर की ढक्कने उभरी हुई।

न्यायधानी की सड़कें दिखने में भले ही चकाचक लग रही हैं, लेकिन भीतर खोखला है। ये हम नहीं ताजा-ताजा गड्ढे खुद बयान कर रहे हैं। सड़कों पर गुजरने वालों को मानों मौत निमंत्रण दे रही है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। निगम की ऐसी सड़कें जिसमें गड्ढे हैं, उनकी मरम्मत जरूरी है। हादसा होने के बाद भी इस ओर न तो नगर निगम का ध्यान है और न ही लोक निर्माण विभाग का। जिला प्रशासन भी नागरिकों की समस्या से अनभिज्ञ है।नागरिकों को कैसे न्याय मिलेगा इसका जवाब भी किसी के पास नहीं है। शहर की कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं।

यह इतने खतरनाक है कि इसमें पूरी कार या ट्रक तक समा जाए। इसी तरह हेमूनगर, मंगला, सिरगिट्टी, व्यापार विहार का भी हाल है। सड़कों को लेकर पहले भी उच्च न्यायालय नगर निगम को फटकार तक लगा चुका है। ताकि एक बार फिर शहर की सड़क के होने वाले डामरीकरण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। सड़कों को जैसे-तैसे ठेकेदारों ने खानापूर्ति कर काम तो कर दिया, लेकिन भ्रष्टाचार का बीज बो गए। तभी तो जगह-जगह गड्ढे मौत को न्योता दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments