जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 6 से 4 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 80 हजार रुपए कीमती 9 किलो गांजा बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया है।


जीआरपी थाना प्रभारी बी एन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी की एंटी क्राइम टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि पारस बघेल, असलम अली, विक्की बेरहा और आकाश प्रसाद जो सभी कटनी के रहने वाले हैं। उनके पास प्लेटफार्म नंबर 6 में 4 पिट्ठू बैग में तस्करी के लिए गांजा रखा हुआ है। सभी ओड़िसा से गांजा तस्करी कर मध्यप्रदेश लेकर जा रहे है। सूचना पाकर मौके से टीम ने प्लेटफार्म नंबर 6 में दबिश देकर गांजा तस्करों को धर दबोचा। आरोपियों के पास से एक लाख 80 हजार रुपए कीमती 9 किलो गांजा जब्त कर सभी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया गया है।




