चैत्र नवरात्रि की तैयारी को लेकर रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक इस रविवार को हुई।

चैत्र नवरात्रि की तैयारी को लेकर रतनपुर महामाया मंदिर ट्रस्ट के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक इस रविवार को हुई। आगामी 9 अप्रैल से आरंभ होने वाले बासंती नवरात्र पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु रतनपुर मां महामाया के दर्शन – आराधना के लिए पहुंचेंगे।

इसे ध्यान रखते हुए अपर कलेक्टर आर कुरुवंशी के नेतृत्व में विभागों की बैठक हुई , जिसमें पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, विद्युत विभाग, नगरीय प्रशासन और अपने विभागों के अधिकारी समिल्लित हुए। यश आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो इसके लिए सभी विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। इधर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसे लेकर महामाया मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी दिए जाने वाली सुविधाओं की जानकारी अधिकारियों को दी गई। इस वर्ष 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा आदि की व्यवस्था की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles