चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी की होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रंग पंचमी का त्योहार शनिवार 30 मार्च को मनाया गया। बिलासपुर अशोक नगर में मुहल्ले वासियों ने इकट्ठे होकर हर्षोल्लास के साथ रंग पंचमी का त्योहार मनाया। युवा बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों सभी ने देर रात पूजा अर्चना की और भव्य जगराता का आयोजन किया। भारतीय परम्परा में रंग पंचमी का खास महत्व है। इस दिन को ईश्वर की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही खास माना गया है। मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन ही भगवान कृष्ण ने राधा रानी के साथ होली खेली थी।


