जीएसटी बार एसोसिएशन का 18 वा अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश भर से आए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवम सदस्य शामिल हुए। छत्तीसगढ टैक्स बार काउंसिल की बैठक और द्विवर्षिकी चुनाव भी संपन्न हुआ। बैठक में छत्तीसगढ़ के विधि सलाहकार, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कानून के जानकार मौजूद रहे।

जीएसटी बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने इस सम्मेलन के बारे में बतलाते हुए कहा कि इस अधिवेशन में जीएसटी संबंधी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कुछ स्थानों में अधिकारियों द्वारा अवैध नोटिस जारी कर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। तो कुछ जगहों पर व्यापारियों के माल को अवैध रूप से धरपकड़ कर परेशान किया जा रहा है। इसी तरह कुछ हमारे कानून की धाराओ को समाप्त किया जा रहा है। इन सभी विषयों पर आज सभी लोगो के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जायेगी। तत्पश्चात प्रदेश के नवीन जीएसटी बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराया जायेगा।

इस दौरान बार पदाधिकारी ने बताया कि जीएसटी अधिकारी लगातार माल की धर पकड़ कर रहे हैं जिससे कारोबारी परेशान हो रहे हैं। इन तमाम मुद्दों पर प्रदेश के सभी विधिक जानकारों के साथ चर्चा कर आगे की रणनीति बनाई जा रही हैं। वहीं छत्तीसगढ़ बार एसोसिएशन के नवीन पदाधिकारीओ के चयन के लिए चुनाव भी हुए। इस दौरान छत्तीसगढ राज्य के समस्त जिलों के सदस्यगण उपस्थित रहें। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज वर्मा, महासचिव एस एन यदु सहित बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवम सदस्यगण उपस्थित रहे।



