Homeहमर बिलासपुरस्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विभिन्न चौक पर यात्री प्रतीक्षालय यात्रियों...

स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विभिन्न चौक पर यात्री प्रतीक्षालय यात्रियों के लिए बनाया गया है जिस पर ऑटो, ठेले वालों का कब्जा।

यात्रियों के लिए बनाए गए प्रतीक्षालय पर ऑटो, ठेले वालों का कब्जा हो गया है। जिसके चलते यात्रियों को धूप में खड़े होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर के विभिन्न चौक पर यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है। ताकि यात्रियों को एक स्थान पर बैठकर वाहन का इंतजार करने में सुविधा हो। प्रतीक्षालय बनने के बाद इस ओर ओर जिला प्रशासन, यातायात और निगम प्रशासन ने झांक कर भी नही देखा है। जिसके चलते ऑटो वाले फल ठेला वालों की मनमानी हो गई है। जो बेतरतीब अपने वाहन,ठेला लगा देते हैं, जिससे यात्रियों को प्रतीक्षालय के बाहर ही घंटो इंतजार करना पड़ता है।

वही पुराने बस स्टैंड का प्रतीक्षालय तो और भी बदहाल है, सामने ही गंदगी कीचड़ फैला हुआ है, वही प्रतीक्षालय जाने के स्थान पर फल ठेले वाले ऑटो वालों का कब्जा है ऐसे में यात्री अंदर कैसे जाएं ,अब तो प्रतीक्षालय आसामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है ।यहां डिस्पोजल खाली बोतल आसानी से देखे जा सकते है। यात्रियों की मांग है कि शहर के सभी प्रतीक्षालय को बेजा कब्जा मुक्त कराकर, साफ सुथरा बनाया जाए ताकि यात्री यहां चैन से बैठकर अपनी गाड़ी का इंतजार कर सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments