Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर एसईसीआर से होकर गुजरने वाले 2 दर्जन ट्रेनें 3 घण्टे से...

बिलासपुर एसईसीआर से होकर गुजरने वाले 2 दर्जन ट्रेनें 3 घण्टे से लेकर 8 घण्टे तक विलम्ब, यात्री परेशान।

रविवार को बिलासपुर एसईसीआर से होकर गुजरने वाले 2 दर्जन ट्रेनें 3 घण्टे से लेकर 8 घण्टे तक विलम्ब से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं रेलवे के प्रथम और द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के एसी भी बन्द रही। इस वजह से वेटिंग हॉल में ठहरने वाले यात्री गर्मी से हलाकान होते रहे।

कोरोना काल के बाद से बेपटरी हुई ट्रेनें अबतक पटरी पर वापस नही लौट सकी है। रोजाना एसईसीआर बिलासपुर से होकर गुजरने वाले ट्रेनें लेटलतीफी से रवाना हो रही है। इसी तरह रविवार को भी बिलासपुर से होकर गुजरने वाली 24 से 25 यात्री ट्रेनें घण्टो विलम्ब से बिलासपुर से रवाना हुई। पूछताछ केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार छोटे से लेकर लम्बी सफर तय कर बिलासपुर पहुंचने वाली अधिकांश ट्रेनें 3 घण्टे से लेकर 8 घण्टे विलम्ब से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।

इसी तरह एक तो ट्रेनें लेट, उसपर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर एक पर स्थित प्रथम और द्वितीय वातानुकूलित वेटिंग हॉल के भी अधिकांश एसी बन्द रहे। इतना ही नही वेटिंग हॉल में विश्राम करने वाले यात्रियों के मनोरंजन के लिए लगाए गए टीवी भी पूरे दिन बन्द रहे। जिसके चलते गर्मी से हलाकान होने के साथ यात्री वेटिंग हॉल में बैठकर बोर भी होते रहे। हालांकि जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे एसीएम ने इसकी जानकारी टेक्निकल टीम को दी। आश्वासन दिया गया कि जल्द ही व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जायेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments