Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर के कांग्रेसियों ने पार्टी का अकाउंट सीज होने के बाद रविवार...

बिलासपुर के कांग्रेसियों ने पार्टी का अकाउंट सीज होने के बाद रविवार शाम को गांधी चौक से मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही। पार्टी का अकाउंट सीज होने के बाद अब आयकर विभाग ने एक बार फिर से 1823.08 करोड़ भुगतान का नोटिस जारी कर दिया है । ठीक चुनाव से पहले एक के बाद एक नोटिस से बौखलाए कांग्रेसियों ने रविवार शाम को गांधी चौक से मशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। बिलासपुर के गांधी चौक से जूना बिलासपुर, गोल बाजार होते हुए यह जुलूस देवकीनंदन चौक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने संबोधित करते हुए इस नोटिस के लिए भी केंद्र की भाजपा सरकार पर ही ठोकरे फोड़े।

जाहिर है आयकर न पटाने की सूरत में विभाग ने नोटिस जारी किया है लेकिन कांग्रेसी इसे आर्थिक आतंकवाद बता रहे हैं। कांग्रेसी इस बात से भी परेशान है कि चुनाव से पहले उनकी 135 करोड़ की राशि सीज कर दी गई है, इसके लिए भी भाजपा को ही दोषी ठहराया जा रहा है। यहां नेताओं ने बताया कि पिछले 28 सालों से बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस नहीं जीत पाई है, लेकिन इस बार जीत के दावे किए गए। साथ ही कहा कि भूपेश बघेल की सरकार के समय ही प्रदेश में तरक्की हुई है। ठीक चुनाव के समय आयकर विभाग द्वारा भेजे गए नोटिस पर यहां सवाल उठाए गए। इस मौके पर प्रत्याशी देवेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments